अचानक सीने में अचानक तेज दर्द उठने से किसान की मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां देखने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जसपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हरिया डेरा निवासी उमेश यादव (52) पुत्र चुन्नू यादव खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद वह चारपाई पर आराम करने लगा। इसी दौरान उसके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी जसपुरा ले गए, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।