जनपद में अवैध खनन के साथ परिवहन में टास्क फोर्स टीम का शिकंजा लगातार जारी है। टास्क फोर्स की टीम ने कई ओवर लोड ट्रकों पर कार्यवाही करते हुए लाखों का समन शुल्क वसूला है।
जिलाधिकारी अमित आसेरी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अवैध परिवहन /ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गठित टास्क फोर्स के टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानो पर औचक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान लगभग 1120 वाहनों की जांच की गयी। जिसमें से 15 वाहन बिना परिवहन प्रपत्र / परिवहन प्रपत्र में अंकित मात्रा से अधिक उपखनिज लोड पाये गये। उक्त पकड़े गये 15 वाहनों में से 05 वाहनों को सम्बन्धित थाने की सुपुर्दगी में दिया गया। तथा 10 वाहनों में ऑनलाईन चालान किया गया। उक्त वाहनों से 6.40 लाख रुपये का शमन शुल्क की वसूली की गयी। उक्त के अतिरिक्त 19 वाहन बिना नम्बर के पाये गये। जिसमें से 16 वाहनों का ऑनलाईन चालान किया गया। तथा 03 वाहनों को सम्बन्धित थाने की सुपुर्दगी में दिया गया। जिससे 0.01 लाख शमन शुल्क की वसूली की गयी एवं जनपद बांदा की तहसील नरैनी स्थित ग्राम-पनगरा में उपखनिज गिट्टी / पत्थर संचालित 02 खनन पट्टो का भी निरीक्षण किया गया। डीएम अमित आसेरी ने कहा कि जनपद में अवैध खनन तथा परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी। किसी भी हालत में अवैध खनन तथा परिवहन होने नहीं दिया जायेगा।