बाँदा-सेवानिवृत होने पर डिप्टी एसपी को दी गई भव्य विदाई

SHARE:

डिप्टी एसपी के सेवानिवृत होने पर पुलिस कार्यालय में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने डिप्टी एसपी को शानदार विदाई देने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर के विदाई समारोह का आयोजन एसपी पलाश बसंल की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल सहित पुलिस अधिकारियों ने उनके कार्यकाल और पुलिस विभाग में शानदार 42 वर्षों के सेवा की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के पश्चात के सुखद एवं स्वस्थ्य जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना के साथ शुभकामनाएं दी। बता दें कि डिप्टी एसपी राजवीर सिंह गौर मूल रुप से जनपद कानपुर देहात के रहने वाले है। वर्ष 1984 में उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए थे। पुलिस उपाधीक्षक के रुप में वह एंटी नारकोटिक्स फोर्स (एएनएफ) लखनऊ,मुख्यमंत्री सुरक्षा के साथ-साथ जनपद फर्रुखाबाद तथा बांदा में सेवाएं दे चुके हैं। विदाई समारोह में सहायक एसपी मेविस टॉक,सीओ सदर सौरभ सिंह,बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी,अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह,प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment