बाँदा-ऋण के नाम पर आवेदकों को न करें परेशान,डीएम ने बैंक अधिकारियों को दी नसीहत,लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की दी चेतावनी

SHARE:

मत्स्यपालकों के आवेदनों को स्वीकृत करते हुए उनका क्रेडिट कार्ड प्राथमिकता से बनाए जाएं। आवेदको को बेवजह परेशान करने पर डीएम ने कार्यवाही का अल्टीमेटम दिया है।
जिलाधिकारी जेo रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैंकर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकों से ऋण जमा अनुपात बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।
डीएम जे रीभा ने बैंकर्स को जाम में वृद्धि के सापेक्ष ऋण वितरण बनाए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने इंडियन बैंक,भारतीय स्टेट बैंक,बैंक आफ महाराष्ट्र का ऋण जमा अनुपात जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैंक ब्रांचो की आरसी की वसूली हेतु भी राजस्व विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जुलाई से सितंबर माह में 83 करोड़ की एनपीए किए जाने पर बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा करते हुए लंबित बैंकों में आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया,इंडियन बैंक में अधिक आवेदन लंबित रहने पर उन्हें शीघ्र स्वीकृत कराया जाने के निर्देश संबंधित बैंक मैनेजर को दिए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने इंडियन बैंक,स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक जिला एक उत्पाद योजना मार्जिन मनी योजना के अंतर्गत बैंक ऑफ़ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक तथा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किए जाने तथा किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाने के संबंध में इंडियन बैंक,उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं बैंक ऑफ़ बडौदा को प्राथमिकता पर किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाने के कार्य में रुचि लेकर किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य योजना के अंतर्गत मत्स्यपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड भी बनाए जाने के संबंध में इंडियन बैंक एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया। उन्होंने बैंकों को निर्देशित किया की प्राथमिकता पर मत्स्यपालकों के आवेदनों को स्वीकृत करते हुए उनका क्रेडिट कार्ड बनाए जाएं एनिमल हसबेंडरी के अंतर्गत पशुपालन विभाग के लोगों के क्रेडिट कार्ड बनाए जाने के निर्देश संबंधित बैंक में अधिकारियों को दिए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वयं सहायता समूह को सीसीएल वितरण के समीक्षा करते हुए बैंक ऑफ़ बड़ोदा एवं इंडियन बैंक तथा सेंट्रल बैंक आफ इंडिया को शीघ्र आवेदनों पर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए सीएलजी स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत बैंकों में लंबित आवेदनों में स्टेट बैंक आफ इंडिया एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा के शाखा प्रबंधकों को वेंडर्स के आवेदनों को स्वीकृत कर लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। फसल बीमा योजना के अंतर्गत समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बैंकों से किसानों के फसल बीमा योजना की,धनराशि काटे जाने के उपरांत बीमा कंपनियों को तुरंत सूचित किया जाने हेतु निर्देशित किया जिससे किसानों को फसल बीमा का लाभ समय से मिल सके। उन्होंने जन सुरक्षा योजनाओं एवं सीएफ रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए बांदा जनपद में नाबार्ड एवं इंडियन बैंक के सहयोग से वित्तीय साक्षरता केंद्र चलाया जाता है उसका उद्देश्य जनपद की ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को वित्तीय जागरूकता करना है वर्तमान में जनपद के तीन विकास खण्ड में केंद्र संचालित है। प्रत्येक सीएफ द्वारा तीन ब्लॉक कर किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया तथा इसकी जागरूकता के लिए निर्देशित किया प्रचार प्रसार कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे,लीड बैंक मैनेजर सहित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया तथा नाबार्ड के प्रतिनिधि एवं जनपद स्तरीय अधिकारी का उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment