बाँदा-खुले में सोते मिले व्यक्तियों को रैन बसेरों में कराएं शिफ्ट,डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

SHARE:

कोहरे के साथ भीषण ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने ठंड से बचाव को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम जे रीभा के निर्देश के बाद नगर पालिका,नगर पंचायत,तहसील मुख्यालय में ठंड से बचाव को लेकर रैन बसेरे संचालित हैं। वहीं अलाव भी जलवाए जा रहे हैं। इसके अलावा जरूरतमंदों को कंबल बांटने का भी काम किया जा रहा है। व्यवस्थाओ में किसी भी प्रकार की कमी न रहे,इसको लेकर डीएम, एडीएम कुमार धर्मेंद्र,एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी लगातार भृमण शील हैं।
जिले में जल रहे 454 अलाव
अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि ठंड से बचाव को लेकर बांदा जिले में नगर पालिका,नगर पंचायत व तहसील प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कुल 454 जगहों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। जिसमें बांदा नगर क्षेत्र में 222,अतर्रा में 79,बबेरू में 50,नरैनी में 93 व पैलानी में 10 जगह अलाव जलवाए जा रहे हैं। तो वही बांदा नगर में 12 जगहों पर रैन बसेरे संचालित किया जा रहे हैं। जिसमें अब तक 381 व्यक्तियो के रुक चुके हैं। रैन बसेरा में रजाई,गद्दे व तकिया आदि के इंतजाम किए गए हैं। वहीं ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने 12423 कंबल मंगवाये हैं। जिसके सापेक्ष अब तक 5484 लोगों को कंबल बांटे गए हैं। जिसमें बांदा नगर क्षेत्र में 1551, अतर्रा में 954, बबेरू में 944, नरैनी में 1008 तो वही पैलानी में 1027 जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया जा चुका है
ठंड को लेकर अब तक किये जा चुके हैं पुख्ता इंतजाम-धर्मेंद्र
अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए बांदा में 12 रैन बसेरे संचालित किया जा रहे हैं। जहां पर सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल है। वही यहां पर साफ-सफाई का भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा जरूरतमंदों को प्रत्येक तहसील क्षेत्र में कंबल बांटे जा रहे हैं। तो वहीं जहां-जहां पर अलाव की जरूरत है। वहां पर अलाव भी जलवाए जा रहे हैं। कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा भृमण कर व्यवस्थाएं देखी जा रही हैं। कमिया मिलने पर तत्काल दुरुस्त भी कराया जाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त डीएम जे रीभा खुद भी अलावा,कंबल वितरण तथा रैन बसेरों की मॉनिटरिंग कर रही हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई