बाँदा-मोटरसाइकिल चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,चोरी की बाइक बरामद

SHARE:

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मरका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से गैंगस्टर एक्ट सहित चोरी, धोखाधड़ी और अन्य संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना मरका पुलिस ने 27 जुलाई को गश्त एवं वाहन चेकिंग के दौरान मरका-असोथर रोड स्थित पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी पहचान कामता उर्फ चुन्नू पुत्र रामसरन निवासी अतर्रा रोड, कस्बा बबेरू (हाल पता ग्राम सिंघाव, थाना ललौली, जनपद फतेहपुर) के रूप में हुई।
बताया गया कि थाना मरका क्षेत्र निवासी मानसिंह ने 19 जुलाई 2026 को अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके विरुद्ध पूर्व में गैंगस्टर एक्ट सहित चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य धाराओं में बांदा जनपद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान मामले में थाना मरका पर मु0अ0सं0 97/26 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी जौगनी माता उपनिरीक्षक रामूसिंह, कांस्टेबल पंकज सिंह, विजय सिंह और सतेन्द्र कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई