बाँदा-समझौते के दौरान दो पक्षों में चटकी लाठी,बुजुर्ग की मौत

SHARE:

पति-पत्नी के बीच समझौता कराना बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। पंचायत के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिस पर बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गये।
जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ा सानी गांव निवासी कल्लू दिव्यांग है। उसकी पत्नी गुडिया को उसके पारिवारिक चाचा फूलचंद ने चार माह पहले अपने पुत्र की बहू बना लिया था। इसी बीच वह लोग मजदूरी करने बाहर चले गए। पखवारा भर पहले गुडिया अपने गांव आ गई थी। गुरूवार को गुडिया का पिता राजेश वर्मा के घर आया। राजेश वर्मा का 75वर्षीय पिता रामऔतार पुत्र अताई वर्मा और गुडिया का पिता दोनो लोग फूलचंद्र वर्मा के घर समझौता करने गए थे। रामऔतार ने फूल चंद्र को कुछ कह दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनो पक्षो में विवाद के बाद लाठी चल गई। जिससे एक पक्ष के रामऔतार और दूसरे पक्ष के फूलचंद्र को गंभीर चोटे आ गई। फूल चंद का कहना है कि बचाने आई उसकी 50 वर्षीय पत्नी संतोषियो और 39 वर्षीय बहू गुडिया बचाने आई तो वह भी चोटहिल हो गई। फूलचंद और रामऔतार को गंभीर चोटे आई। दोनो को पीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज होने के बाद दोनो लोग घर आ गए। शुक्रवार की रात रामऔतार की एक बार फिर अचानक हालत खराब हो गई। तत्काल उसे पीएचसी कमासिन परिजन ले गए। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वही फूलचंद ने बताया कि उसके पुत्र ने बहू गुडिया को पीट दिया था। इस पर गुडिया रामऔतार से शिकायत कर आई आई। रामऔतार समझौता करवाने आया था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट मेंं घायल रामऔतार की मौत हो गई। सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि आगे की कार्यवाही जारी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई