बाँदा-भाभी के नौ लाख के आभूषण चोरी करने वाला देवर गिरफ्तार

SHARE:

भाभी के आभूषण और नकदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब नौ लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने 15 अगस्त को अपनी भाभी के आभूषण चोरी किए थे।
जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकलोढ़ी निवासी दयाराम ने 16 अगस्त को अपने घर से कीमती आभूषण और नकदी चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना के आधार पर थाना बिसंडा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में पुलिस लगातार गश्त और चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामबली पुत्र दयाराम निवासी ग्राम गोकुल पुरवा, सिकलोढ़ी को गोकुल पुरवा-इटरा मिलौली मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में रामबली ने बताया कि 15 अगस्त को उसने अपनी भाभी के आभूषण चोरी किए थे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए शत-प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिए। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई गई है।
ये आभूषण हुए बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी छोटी झुमकी, एक जोड़ी बड़ी झुमकी, मोती सहित एक मंगलसूत्र, एक मनचली, मोती सहित एक लॉकेट माला, एक छागल, एक हाफपेटी, एक कमरपेटी और दो जोड़ी पायल बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना बिसंडा में मुकदमा अपराध संख्या 388/26, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बिसंडा चन्द्रप्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ दुबे, हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव, कांस्टेबल आदित्य और महिला कांस्टेबल प्रीति यादव शामिल रहीं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई