बाँदा-ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

मां के साथ जा रहे बालक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनो तथा ग्रामीणो ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियो ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराते हुए जाम खुलवाया।
चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी नितिन 3 वर्ष पुत्र रमेंश वर्मा रविवार की सुबह अपनी मां के साथ मवेशी बाधने सड़क के उस पार जा रहा था। इसी दौरान मां मवेशी बाधने लगी। तभी नितिन सड़क पार करने लगा। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।जिससे नितिन की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मुआवजा दिलवाने तथा ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों तथा परिजनों ने कानपुर बांदा हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगाने के चलते दोनों तरफ वाहनो की लंबी लाइन लग गई। सूचना पाकर सीओ सदर सौरभ सिंह,तहसीलदार पैलानी राधेश्याम,नायब तहसीलदार वेद प्रकाश, थानाध्यक्ष चिल्ला आनंद कुमार साहू मौके पर पहुंच गए। किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। ल पिता का आरोप है कि जब नितिन सड़क पर खड़ा था। उसकी मां ने ट्रैक्टर रोकने के लिए हाथ भी दिखाया इसके बाबजूद भी उसने ट्रैक्टर खड़ा नही रोका और उसे कुचल दिया। आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक ने उसके पुत्र को जानबूझ कर कुचला है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई