सूखे गांजा के साथ पुलिस ने गांजा सप्लायर को पकड़ा है। जिसके कब्जे से एक किलो से अधिक सूखा गांजा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना मटौंध पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात गश्त एवं चेकिंग के दौरान सुरेन्द्र पुत्र मलखान निवासी क्योटरा थाना कोतवाली नगर को इन्द्रपुरवा मोड ग्राम दुरेडी के पास अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 290 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में अरविन्द कुमार चौकी प्रभारी भूरागढ,आरक्षी अनुज यादव,दिनेश यादव,शशिकांत यादव शामिल रहे।