बाँदा-तमंचे के साथ पकड़ा गया अभियुक्त,भेजा गया जेल

SHARE:

पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार बबेरू पुलिस को शुक्रवार देर रात तिंदवारी-बबेरु रोड स्थित सिमौनी तिराहे के पास एक व्यक्ति के तमंचा लेकर खड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजनारायन पुत्र राजबहादुर, निवासी सेवहट, थाना कमासिन, जनपद बांदा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बबेरु में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश कुमार के साथ कांस्टेबल विमल कुमार, आदित्य अवस्थी और विवेक राठौर शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई