बाँदा-गोली लगने से मुनीम घायल,पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

SHARE:

गोली लगने से मुनीम घायल हो गया। घायल का कहना तीन लोग आए थे। जिन्होंने रंजिशन गोली मार दी। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव निवासी 38 वर्षीय पुष्पेद्र पुत्र बादल सिंह मटौध थाना क्षेत्र के खैराड़ा रेलवे क्रासिग के समीप स्थित रेड़ीमेड बाउड्री बाल प्लाट में मुनीम है। वह परिवार के साथ वही पर रहता है। पुष्पेद्र ने बताया कि बुधवार की रात अपनी पत्नी सीमा और बच्चे के साथ लेटा हुआ था। तभी बुलेरो तथा बाइक में आए कुछ लोगो ने गेट खटखटाया। जब उसने गेट खोल दिया। तभी एक युवक ने कहा कि तुम्हारा प्लांट देखना है। जिस पर उसने गेट खोल दिया। अंदर घुसे एक युवक ने उसे जान से मारने के लिए फायर कर दिया। एक गोली दीवार मे लगी। दूसरी गोली मारी तो उसके बाए हाथ की बाजू में लग गई। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वही गिर पड़ा। इसी बीच हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने बताया उसने अपनी जमीन दीपक गुप्ता को गिरवी रखी थी। उसने जो चेक दिया था वह चेक बाउस हो गया। चेक बाउंस का मुकदमा दीपक गुप्ता और बिनीत शिवहरे से चल रहा था। दीपक गुप्ता का मुकदमा वह इसी महीने जीत गया। गुरूवार को तारीख लगी थी। मुकदमा जीतने के बाद वह अरविंद का साथ दे रहा था। अरविंद के भी मुकदमे चल रहे थे। उन लोगो ने उसे धमकी दी थी की अरविंद का साथ छोड़ दो। जब उसने साथ नही छोड़ा तो इसी खुन्नस में उसे गोली मार दिया। मटैाध प्रभारी निरीक्षक दीपेश सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। तहरीर मिलने पर दीपक गुप्ता विनीत शिवहरे,वसीउल्ला द्वारा गोली मारने वाले अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। कहा कि जांच की जायेगी। सत्यता के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment