बाँदा-कमरे में बंद होकर सोया युवक सुबह मृत मिला, मुंह से निकल रहा था झाग

SHARE:

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में मातम छा गया। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दीवार तोड़कर कमरे में पहुंचे परिजनों को युवक चारपाई पर मृत अवस्था में मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी जगत नारायण ने बताया कि उसका 28 वर्षीय छोटा भाई शिवनरेश पुत्र शिवकुमार बुधवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। गुरुवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने कुंडी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने दीवार तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो शिवनरेश चारपाई पर मृत पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
परिजनों में मची चीख-पुकार
युवक का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई