बाँदा-ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत,विवाद के चलते बाइक से उतर जाने के चलते पत्नी की बच गई जान

SHARE:

ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी सुनील पुत्र सररूवा रविवार की दोपहर अपनी पत्नी रामा को बाइक में बैठाकर इलाज करवाने जिला अस्पताल आ रहा था। तभी रास्ते किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी बीच गुस्से में रामा बाइक से नीचे उतर गई। सुनील जैसे की बाइक लेकर शहर के लिए चला। तभी गैस गोदाम के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सुनील की दर्दनाक मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। इसी बीच उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई संतोष ने बताया कि सुनील की एक साल पहले शादी हुई थी। अभी उसके कोई संतान नहीं है। रास्ते में पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। तभी पत्नी बाइक से नीचे उतर गई। इसी के चलते पत्नी हादसे का शिकार होने से बच गई। अगर दोनो बाइक मे बैठे होते और हादसा हो जाता तो दोनो की जान चली जाती। मौत के बाद परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई