बाँदा-एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे युवक ने युवती पर झोंका फायर,बाल-बाल बची युवती

SHARE:

एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरा युवक ने युवती पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिस पर युवती बाल-बाल बच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक तरफा प्यार में पागल युवक जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र सुनील निवासी ग्राम बड़ोखर बुजुर्ग थाना गिरवां मंगलवार की सुबह युवती के घर पहुंचा और जबरिया उससे बातचीत करने लगा। जबकि युवती की बातचीत में जरा भी रुचि नहीं थी। इसी भी जितेंद्र ने कमर से तमंचा निकाला और जान से मारने की नीयत से युवती पर फायर झोक दिया। जिस पर वह बाल बाल बच गई। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। तत्काल सूचना घर वालों ने पुलिस को दी। सूचना के मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा। इधर मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी पलाश बंसल ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज,स्थानीय मुखबिर तंत्र,भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को बुधवार को ग्राम मऊ थाना नरैनी से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के पश्चात की गई विधिक जामा-तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक रामअचल यादव,आरक्षी अजय यादव,सुनील निरंजन शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई