बाँदा-बेटी की शादी के खातिर खरीददारी करने बाजार गए पिता से महिलाओं ने की टप्पेबाजी,पैसों से बैग लेकर हुई फरार

SHARE:

बेटी की शादी के लिए खरीददारी करने बाजार गए अधेड़ का दो महिलाएं पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा चोरी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बबेरू पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह की 02 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना मरका क्षेत्र के टोड़ी पुरवा निवासी बद्रीप्रसाद की बेटी की शादी है। 7 मार्च को बारात आनी है। घर मे शादी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। विगत 23 फरवरी को बद्री अपने भतीजे के साथ कस्बा बबेरू स्थिति बैंक गया और उसने दो लाख रुपए निकले। पैसा निकालने के बाद उसने 185000 रुपये जेब मे रख लिए और 1500 हजार बैग में डाल लिया। पैसा निकालने के बाद वह कपड़े की दुकान में गया। वहाँ बैठकर खरीददारी करने लगा। इसी बीच दो महिलाएं आई। उसका पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गई। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी पलाश बंसल ने सीओ बबेरू सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमे लगाई। बुधवार को पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मंजू पत्नी राजेश निवासी कड़िया सासी थाना बोधा जनपद राजगढ़(म0प्र0),रूबिना पुत्री रतन निवासी कड़िया सासी थाना बोधा जनपद राजगढ़(म0प्र0) को बांदा रोड़ बशीपुरवा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पकड़ी गई अभियुक्ताओं से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन लोगों द्वारा आस-पास के जनपदों मे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। पुलिस द्वारा इस संबंध में गहनता से जांच की जा रही है कि इनके गिरोह में और कितने लोग सम्मलित हैं व और कितनी जगह इनके द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जा रही है। गिरफ्तार अभिक्ताओं के कब्जे से चोरी के 14100 रुपए बरामद किए गए है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक रामेंद्र सिंह,नरेश अहिरवार,संध्या मौर्या शामिल रही।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment