बाँदा-बालू खदान में पोकलैंड चालक की गोली मारकर हत्या,परिजनों ने हेल्पर पर जताई हत्या की आशंका

SHARE:

अज्ञात बदमाशों ने मोरम खदान में पोकलैंड मशीन के अंदर सो रहे चालक की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी भाग खड़े हुए। एसपी ने खुलासे को लेकर कई टीमें लगाई हैं।
जानकारी के अनुसार महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसी कला निवासी 20 वर्षीय शनिकुमार उर्फ सोनी पाल पुत्र लल्लू पाल पिछले लगभग पांच माह से गिरवां थाना क्षेत्र के कोलावल मोरम खदान में पोल लैड मशीन चलाने का काम करता था। मंगलवार की रात ट्रको में मोरम लोड़ करने के बाद वह पोकलैड मशीन के अंदर सो गया। इसी बीच उसकी दहिने आंख में बदमाशों ने सटा कर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। खदान मनेजर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी तथा प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी पहुंचे।पुलिस और फॉरेसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर सूचना पर मृतक का बड़ा भाई शिवकुमार भी पहुंच गया। मृतक के ताऊ राधेश्याम पाल ने बताया कि डेढ माह पहले उसके साथ में मोहित पुत्र नवल निवासी टीहर थाना विवार हमीरपुर हेल्फरी का काम करता था। काफी दिन पहले मोहित का चैन में पैर फस जाने से जख्मी हो गया था। शनि और मनीष ने उसका इलाज करवाया था। इलाज करने के लिए रूपए भी दिए थे। शनि मोहित को कई बार रूपया दे चुका है। लेकिन उसका पिता नबल शनि से ज्यादा रूपया मांग रहा था। इस पर शनि ने रूपया देना बंद कर दिया। परिजनों का कहना है कि इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर मोहित समेत दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर घटना के खुलासे को लेकर एसपी पलाश बंसल ने अलग-अलग कई टीमे लगाई है। सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने कहा कि घटना का शीघ्र अनावरण किया जाएगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment