बाँदा-किस्त न जमा कर पाने परेशान रिक्शा चालक ने लगाई फांसी,मौत

SHARE:

किस्त न जमा न कर पाने से परेशान रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी 27 वर्षीय पुष्पेंद्र राजपूत पुत्र कौशल किशोर ने सोमवार की दोपहर सूने घर में पंखा की हुक पर साड़ी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। कामकाज करके खेत से घर लौटी पत्नी भारती ने देखा तो अंदर से दरवाजे बंद थे। उसने कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं हुई। सीढी लगाकर परिजन घर के अंदर दाखिल हुए। तब देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। मृतक के ताऊ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पुष्पेद्र ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताया कि उसने लोन पर रिक्शा लिया था। सभी किस्ते की भरपाई तो कर दिया था। एक किस्त रह गई थी। आशंका है कि किस्त की भरपाई न कर पाने से परेशान होकर उसने फांसी लगा ली है। गिरवा थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। कहा कि जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment