बाँदा-शराब के नशे में फांसी लगाकर अधिवक्ता ने की खुदकुशी

SHARE:

नशे की हालत में अधिवक्ता ने साड़ी के सहारे कमरे में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला निवासी 25 वर्षीय निखिल पुत्र ओमप्रकाश ने सोमवार की रात कमरे के अंदर बास की बल्ली में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह देर तक कमरे से बाहर नही निकला तो मां मंजू देवी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। दरवाजा तोड़ कर परिजन कमरे के अंदर पहुंचे,तब देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के छोटे भाई सागर ने बताया कि निखिल पैलानी तहसील में अधिवक्ता था। वह शराब पीने का आदी था। आए दिन नशे की हालत में घर में विवाद करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात वह तहसील से नशे की हालत में घर आया और अपने कमरे में चला गया था। रात के समय में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के भाई ने कहा कि नशे की हालत में उसने यह घटना अंजाम दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment