बाँदा-स्मार्ट मीटर की समस्या लेकर डीएम की चौखट में पहुंचा दूल्हा

SHARE:

स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच अनोखा नजारा देखने को मिला। दूल्हा गाजे बाजे के साथ डीएम की चौखट में पहुंच गया और उसने ज्ञापन सौंपा।
जनपद के ग्राम उजरेहटा निवासी कुलदीप की सोमवार को शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही थीं। घर से बारात भी निकल चुकी थी। लेकिन दूल्हा लड़की के दरवाजे जाने के बजाय रास्ता बदलकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया। दूल्हा कुलदीप का कहना है कि स्मार्ट मीटर के कारण बिजली का बिल हद से ज्यादा आ रहा है। उसे विभाग द्वारा चेतावनी दी गई है कि बिल जमा न करने पर बिजली उसके घर की आपूर्ति काट दी जाएगी। कहा कि बिजली कटने के बाद शादी के मौके पर घर में अंधेरा हो जायेगा। इसी के चलते उसे विरोध के करने लिए विवश होना पड़ा। दूल्हे ने बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी के साथ मिलकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने भेजे गए ज्ञापन में सरकार से मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर फिर से पुराने मीटर लगाए जाएं। कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उपभोक्ताओं पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। दूल्हे का अनोखा विरोध प्रदर्शन पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना रहा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई