साइबर टीम ने फ्रॉड का शिकार हुए पीड़ित के खाते में 04 लाख 23 हजार की रकम वापस कर दी है। पैसे वापस होने पर पीड़ित की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध मेविस टॉक के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा साइबर ठगी/फ्रॉड के शिकार हुए पीड़ित के खाते में कुल 04 लाख 23 हजार 200 रुपये वापस कराये गये। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले शिवबरन पुत्र चन्द्र के साथ किसी साइबर ठगी/ फ्रॉड कर 423200/ रुपये की बैंक एकाउंट से निकाल लिये गये थे। शिकायत मिलने पर एसपी पलाश बंसल ने पैसे रिकवर कराने के निर्देश दिये थे। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से कार्य करते हुए आवेदक/पीड़ित के बैंक खाते में 423200/- रुपये वापस कराये गए। पैसा वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम का आभार जताया है। वही पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी,फर्जी कॉल अथवा संदिग्ध लेन-देन के संबंध में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें या साइबर थाने/नजदीकी थानें में शिकायत दर्ज कराएं। जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश चन्द्र मिश्रा साइबर क्राइम,उप निरीक्षक प्रदीप कुमार,आरक्षी सतेन्द्र कुमार,प्रान्जुल मिश्र,रविन्द्र सिंह,ललित कुमार,हिमांशू वर्मा,ज्योति उपाध्याय शामिल रही।