पिछले कई साल पहले बंटवारे को लेकर हुई कहा सुनी की खुन्नस को लेकर भाई पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही उसकी निशान देही पर पुलिस ने आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना कालिंजर पुलिस द्वारा सगे भाई पर कुल्हाडी से हमला करने वाले भाई को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात थाना कालिंजर क्षेत्र के ग्राम तलैयापुरवा अंश मसौनी के रहने वाले साहबदीन पर उसके भाई राजू ने जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। हमला करने के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ था। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध नामजद मुकदमा कायम किया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। वही एसपी पलाश बंसल ने भी आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। घटना के 12 घण्टे के भीतर कालिंजर पुलिस ने अभियुक्त राजाबाबू पुत्र जुग्गीलाल निवासी ग्राम तलैया पुरवाअंश मसौनी थाना कालिंजर को ग्राम तलैया पुरवा अंश मसौनी जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की निशाहदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह ने बताया कि कई साल पहले दोनों के बीच बंटवारा हुआ था। बंटवारे के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर आरोपी खुन्नस मानता था। मौका मिलने पर कल भाई पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक रणजीत बहादुर,रामरक्षा सिंह,आरक्षी यादवेन्द्र शामिल रहे।