बाँदा-तुम बोरिंग में आ जाना कहकर युवक ने लगाई फांसी,हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

भाई को फोन करने के बाद युवक नशे की हालत में फांसी पर झूल गया। ग्रामीणों ने जब शव लटका देखा,तब सूचना परिजनों के अलावा पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी 18 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू प्रजापति पुत्र दिनेश प्रजापति शुक्रवार की रात नशे की हालत में घर आया। नशे की हालत में किसी बात को लेकर परिजनो से विवाद हो गया। विवाद के बाद नाराज होकर वह घर से निकल गया और एक किमी दूर खेतो में पहुंचने के बाद उसने छोटे भाई को फोन पर कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है,और तुम बोरिग में आ जाना। इतना कहने के बाद उसने बबूल के पेड़ पर अगौछा के सहारे फांसी लगा ली। घटना के बाद खेत पहुंचे परिजनो ने फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। जीवित होने की आशंका पर तत्काल एंबुलेस के मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरो ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। मृतक के छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि वह गुजरात वापी में रह कर मजदूरी करता था। होली का त्यौहार मनाने गांव आया था। शराब के नशे में झगड़े के बाद उसने खुदकुशी कर ली है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment