बाँदा-अंकित बासू बने जिलाध्यक्ष,नंदिनी को महिला जिलाध्यक्ष की कमान

SHARE:

अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को श्री अयोध्यावासी राम मंदिर में हुई। बैठक में समाज को संगठित करने और सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। वरिष्ठजनों की सहमति से अंकित बासू को जिलाध्यक्ष, नंदिनी गुप्ता को महिला जिलाध्यक्ष और आशीष गुप्ता को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक की शुरुआत ईश्वर वंदना और परिचय के साथ हुई। महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसके मजबूत संगठन पर निर्भर करती है। संगठन और संख्या बल के आधार पर ही समाज को विभिन्न क्षेत्रों में उचित प्रतिनिधित्व मिल सकता है। अर्जुन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्यावासी वैश्य समाज की जनपद में अच्छी संख्या है। संख्या के आधार पर समाज को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। संतोष अनशनकारी ने समाज की एकता और प्रभाव पर विचार रखे।अयोध्यावासी वैश्य राम मंदिर प्रबंध समिति के रामचंद्र गुप्ता ‘बउआ’ और रामचंद्र गुप्ता ‘चंदी’ ने समाज के लोगों से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। बैठक में अशोक गुप्ता, कल्पना वृंदावन वैश्य, मनीष गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता ‘संतू’, सुरेश कुमार गुप्ता ठेकेदार, सत्येंद्र गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठजनों ने विचार रखे। इस दौरान दिलीप गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सुरेश कान्हा, दिनेश गुप्ता, राकेश ‘दद्दू’, आशीष गुप्ता, अंकित बासु, नंदिनी गुप्ता समेत अन्य सामाजिक लोग मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई