आगरा-तोता भाऊ की तलाश में मालिक ने लगवाए बैनर,रखा 50 हजार का ईनाम

SHARE:

तोता की तलाश में मालिक ने शहर में बैनर लगवा डाले। साथ ही 50 हजार का ईनाम भी रखा है।
आगरा के आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार का पालतू तोता लापता हो गया। उन्होंने तोते की तलाश के लिए क्षेत्र में कई होर्डिंग और पोस्टर लगा दिए हैं। तोते के बारे में बताने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। अब ये होर्डिंग क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हैं और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।होर्डिंग पर लिखा है कि पक्षी लापता। तलाशने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम। तोते के मालिक परेशान हैं और उसकी तलाश कर रहे हैं। अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह आवास विकास स्थित कान्हा जी रेजीडेंसी में रहते हैं। बताया कि करीब एक साल पहले पेड़ के टूटने पर उन्हें तोते का बच्चा मिला था। उन्होंने उसे पाल लिया। उसका नाम माऊ रखा और वह घर के सदस्य की तरह है। 13 जुलाई को कॉलोनी में काम चल रहा था। शाम करीब साढ़े 4 बजे माऊ उनके कंधे पर बैठा था। तभी अचानक तेज आवाज होने पर वो डर गया और उड़ गया। फिर लौटकर नहीं आया। उसके जाने के बाद से बेटी और बेटा बहुत उदास हैं। उसकी तलाश के लिए भटक रहे हैं। काफी खोज की। लेकिन तोता का कहीं भी पता नहीं चला।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई