आगरा-अचानक कूलर में करंट उतरने से पति-पत्नी की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

अचानक कूलर में करंट उतरने से दम्पत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुतकपुर में दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। गांव कुतकपुर निवासी जगदीश गांव में परचूनी की दुकान चलाते थे। शनिवार देर रात दुकान बंद कर वह घर पहुंचे। खाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ कमरे में सोने चले गए। कमरे में कूलर चल रहा था। बताया जा रहा है कि कूलर में करंट उतर आया। कूलर का तार कमरे में रखे संदूक पर गिर गया, जिससे पूरे कमरे में करंट फैल गया। इसी दौरान पति-पत्नी उसकी चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार देर सुबह तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलने पर पति-पत्नी अचेत अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई