आगरा-आरपीएफ पुलिस द्वारा पिटाई को लेकर प्रदर्शन के दौरान डीसीएस के परिजनों ने ट्रैक में लगाई छलांग,मची अफरा-तफरी

SHARE:

आरपीएफ पुलिस द्वारा डिप्टी स्टेशन अधीक्षक की पिटाई के विरोध में प्रदर्शन के दाैरान डीएसएस के परिजनों ने रेलवे ट्रैक पर जान देने की कोशिश की। घटना के बाद हड़कंप मच गया। प्रदर्शनकारियों ने किसी तरह उनकी जान बचाई।
आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ जवानों द्वारा डीएसएस की पिटाई करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को डीआरएम कार्यालय पर चल रहे स्टेशन मास्टर संगठन के प्रदर्शन के दाैरान एक घटनाक्रम से अफरातफरी की स्थिति बन गई। डीएसएस नरेंद्र चाहर की बहन नीतू और राजेश ट्रेन से कटने के लिए ट्रैक की ओर दाैड़ पड़ीं। उनके अचानक ट्रैक की तरफ भागने से माैके पर माैजूद प्रदर्शनकारियों और अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। दोनों ट्रैक पर कूदने ही वाली थीं कि मौके पर मौजूद परिजन और कुछ प्रदर्शनकारी तुरंत उनकी ओर दौड़े और उन्हें पकड़ लिया। इसी बीच आरपीएफ कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद दोनों को ट्रैक से दूर लाया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। इस घटना के दौरान कुछ देर के लिए पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रदर्शनकारी लगातार दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई