बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई।
बुधवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री की मां सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख जताया और पुष्पांजलि अर्पित की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर श्रद्धांजलि देने आए थे।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी मां धन्य हैं, जिन्होंने ऐसे सपूत को जन्म दिया, जो राम और राष्ट्र दोनों को साथ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सनातन धर्म और हिंदुओं के लिए कार्य कर रहे हैं। राजनीतिक सवालों पर जवाब देने से किया इनकार
मुलाकात के दौरान राजनीतिक मुद्दों को लेकर पूछे गए सवालों पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह राजनीतिक बातों का जवाब नहीं देते हैं। बताया गया कि दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में उनकी पांच राम कथाएं प्रस्तावित हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 20 नवंबर को 91 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पंचूर गांव में निधन हो गया था।