बरेली-रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 70 लाख की ठगी, पांच लोगों पर मुकदमा

SHARE:

रकम दोगुनी करने का लालच देकर करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। निवेश पर मुनाफे का भरोसा देकर रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो पैसा वापस किया और न ही पीड़ित को कोई संतोषजनक जवाब दिया। मामले में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अवध धाम एक्सटेंशन मठ लक्ष्मीपुर निवासी सुरेंद्र वीर गंगवार ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि करीब दो वर्ष पहले दिल्ली एम्स में उनकी मुलाकात नेहा गंगवार से हुई थी। नेहा ने उनकी मुलाकात कुछ अन्य लोगों से कराई। इन लोगों ने खुद को कन्हैया गुलाटी की कैनविज कंपनी से जुड़ा बताते हुए रकम दोगुनी करने का भरोसा दिया और निवेश के लिए प्रेरित किया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने अपने परिचित भूपेंद्र कुमार के माध्यम से रुपये ट्रांसफर कराए। भूपेंद्र के खाते में रकम भेजने के बाद उसे नकद निकालकर आरोपियों तक पहुंचाया जाता था। इस तरह करीब 70 लाख रुपये आरोपियों तक पहुंचाए गए। आरोप है कि शुरुआत में मुनाफे का भरोसा दिया गया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई।
कर्ज लिया, जमीन तक बेचनी पड़ी
पीड़ित ने बताया कि निवेश के लिए आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने कर्ज लिया और अपनी जमीन तक बेच दी। इसके बावजूद रकम वापस नहीं मिली। काफी समय तक इंतजार करने के बाद उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
एसएसपी के आदेश पर मंगलवार रात शाही थाने में कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी, अभिषेक, नीलिमा सिंह, अंजलि सिंह और नेहा गंगवार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई