बाँदा-शक्ति, निष्ठा और अनुशासन का प्रतीक है पुलिस ध्वज-पलाश

SHARE:

पुलिस ध्वज दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने ध्वज फहराकर सलामी दी। इस दौरान पुलिस बल की सेवा, समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प को दोहराया गया।
पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्ड में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए यह ऐतिहासिक महत्व का दिन है। लाल और नीले रंग का पुलिस ध्वज शक्ति, निष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना का प्रतीक है। ध्वज के प्रति सम्मान पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देता है।

1952 में मिला था उत्तर प्रदेश पुलिस को ध्वज
23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर प्रदान किया था। पुलिस कार्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया था। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल है, जिसे पुलिस ध्वज प्रदान किया गया। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि की याद में प्रत्येक वर्ष 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है।
सभी थानों में भी हुआ आयोजन
पुलिस लाइन के साथ जनपद के सभी थानों में भी पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। थाना प्रभारियों ने पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी और पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराज, सीओ सिटी सौरभ सिंह, सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह, सीओ अतर्रा अमरनाथ गुप्ता, सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी और सीओ नरैनी प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई