कानपुर-घर खाली होने की बात सुन ऑटो चालक ने की चोरी, महिला के घर से आठ लाख का माल पार

SHARE:

एक महिला को सफर के दौरान घर खाली होने की जानकारी साझा करना महंगा पड़ गया। उसकी बातचीत सुनकर ऑटो चालक ने कथित तौर पर बंद मकान को निशाना बना लिया। परिवार के लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और अलमारी से लाखों रुपये का सामान गायब था।
मामला कानपुर के बर्रा क्षेत्र के मनोहर नगर का है। यहां रहने वाली रचना 21 नवंबर को परिवार की एक अन्य महिला के साथ ऑटो से बस अड्डे जा रही थीं। दोनों को कन्नौज में एक शादी समारोह में शामिल होने जाना था। रास्ते में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि घर तीन-चार दिन तक खाली रहेगा। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक ने उनकी यह बात सुन ली। 23 नवंबर को जब रचना वापस घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी भी खुली हुई थी। घर की तलाशी लेने पर करीब सात से आठ लाख रुपये का सामान गायब मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें संबंधित ऑटो चालक घर के अंदर प्रवेश करता दिखाई दिया।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में ऑटो चालक की मौजूदगी से अहम सुराग मिला है। मामले में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई