निर्माणाधीन प्लांट में प्रतिबंधित मवेशी काटे जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
घटना चकेरी थाना क्षेत्र के चिश्ती नगर स्थित एक निर्माणाधीन प्लांट की है। गुरुवार सुबह यहां प्रतिबंधित मवेशी को काटे जाने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। सूचना पर एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह के साथ चकेरी, जाजमऊ और महाराजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मवेशी को काटने के बाद उसका मांस लोडर में भरकर बेच दिया गया था। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। रेल बाजार के बाद चकेरी में दूसरा मामला
कानपुर में रेलबाजार क्षेत्र में गोकशी का मामला सामने आने के बाद अब चकेरी क्षेत्र में भी ऐसी घटना की सूचना मिली है। लगातार सामने आ रही घटनाओं से पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। तीन फरार आरोपियों की तलाश में दबिश
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले में जांच और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।