झांसी-जन्मदिन की पार्टी के बहाने छात्रा को होटल ले जाकर किया दुष्कर्म

SHARE:

जन्मदिन की पार्टी के बहाने छात्रा को होटल ले जाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ ही उस होटल में पहुंचकर जांच की, जहां घटना होने का आरोप लगाया गया है।
झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने शेखवाड़ा निवासी काजिम कुरैशी पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक दिसंबर 2024 में उसकी आरोपी से पहचान हुई थी। आरोप है कि 26 अक्टूबर 2025 को जन्मदिन मनाने के बहाने आरोपी उसे नवाबाद थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित एक होटल में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देकर कई बार होटल बुलाया। पीड़िता ने 20 से 25 बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।
शादी से इनकार करने पर परिजनों को बताई आपबीती
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। परिजनों ने चार जून को प्रेमनगर थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि छह जून 2026 को आरोपी का पिता जहीरुद्दीन और भाई अजहर कुरैशी उसके घर पहुंचे और शादी कराने के लिए राजी हो गए। कुछ दिनों बाद आरोपी के पिता ने पीड़िता के पिता को गढ़िया फाटक स्थित कार्यालय बुलाया। वहां रुपये देते हुए वीडियो बनाया और बाद में रुपये छीनकर जान से मारने की धमकी दी।
होटल का रजिस्टर कब्जे में लेकर जांच शुरू
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 13 नवंबर को आरोपी काजिम कुरैशी के खिलाफ दुष्कर्म और नशीला पदार्थ पिलाने तथा उसके पिता जहीरुद्दीन और भाई अजहर कुरैशी के खिलाफ घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने पीड़िता के बताए होटल में पहुंचकर रजिस्टर कब्जे में लिए और कर्मचारियों से पूछताछ की है। सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह के मुताबिक मामले के सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक छानबीन में दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद होने की बात भी सामने आई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई