गलती से बांग्लादेश की सीमा में पहुंचा बीएसएफ जवान, बीजीबी ने हिरासत में लिया

SHARE:

भारत-बांग्लादेश सीमा पर मंगलवार को उस समय हलचल मच गई, जब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बांग्लादेश पहुंच गया। बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड (बीजीबी) ने जवान को हिरासत में ले लिया। उसे भारत वापस लाने के लिए दोनों देशों के सीमा सुरक्षा अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिचानाकांडी इलाके में हुई। बीएसएफ का जवान गोवाइनघाट उपजिला के इस क्षेत्र में करीब 200 गज अंदर बांग्लादेशी सीमा में पहुंच गया था। इस दौरान सिलहट बटालियन की 48वीं बीजीबी इकाई के अंतर्गत आने वाली बिचानाकांडी सीमा चौकी की गश्ती टीम ने उसे पकड़ लिया और अपनी चौकी पर ले गई। बताया गया कि जवान के पास हथियार भी थे। सिलहट बटालियन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल नूर उद्दीन अहमद ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जवान को बीजीबी की गश्ती टीम ने हिरासत में लिया है। उसे वापस बीएसएफ को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।
फ्लैग मीटिंग से होगी वापसी
जवान को भारत वापस लाने के लिए दोनों देशों के वरिष्ठ सीमा सुरक्षा अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इसी बैठक के माध्यम से जवान को बीएसएफ के सुपुर्द किया जाएगा।
4096 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा करता है बीएसएफ
सीमा सुरक्षा बल भारत के पूर्वी हिस्से में भारत-बांग्लादेश की 4096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करता है। सीमा पार जाने की इस घटना के बाद दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों के बीच समन्वय के जरिए जवान की वापसी की प्रक्रिया आगे बढ़ाईजा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई