बाँदा-धान की क्रॉप कटिंग में 22.62 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का आकलन

SHARE:

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत धान की उत्पादकता का आकलन करने के लिए सोमवार को क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया गया। इस दौरान फसल कटाई और उपज की तौल की प्रक्रिया के जरिए प्रति हेक्टेयर उत्पादन का आंकड़ा निर्धारित किया गया।
विकासखंड बड़ोखर खुर्द के ग्राम गुरेह में जिलाधिकारी अमित आसेरी ने क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया। सीसी एग्री ऐप के माध्यम से कराए जा रहे इस प्रयोग में निर्धारित सांख्यिकीय विधि के अनुसार 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई कराई गई। कटाई के बाद उपज की तौल करने पर कुल 9.835 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इसके आधार पर धान की उत्पादकता 22.62 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई।
किसानों को फसल बीमा के बताए लाभ
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अमित आसेरी ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए अपनी फसलों का बीमा कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं और अन्य अधिसूचित जोखिमों के कारण फसल को नुकसान होने की स्थिति में योजना के प्रावधानों के अनुसार किसानों को बीमा का लाभ मिल सकता है।
वैज्ञानिक तरीके से तय होती है उत्पादकता
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसलों की वास्तविक उत्पादकता का वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से आकलन किया जाता है। इससे कृषि उत्पादन के सटीक आंकड़े प्राप्त करने में मदद मिलती है। उन्होंने किसानों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं कृषि संबंधी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी और क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई