बाँदा-बस में छूटा यात्री का बैग पुलिस ने सकुशल बरामद कर लौटाया

SHARE:

पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से एक यात्री को उसका खोया हुआ सामान वापस मिल गया। बस में छूटे बैग को पुलिस ने आवश्यक समन्वय स्थापित कर सकुशल बरामद किया और उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया। बैग मिलने पर यात्री ने पुलिस के सहयोग और तत्परता की सराहना की।
मामला 15 नवंबर का है। भरखरी निवासी कामता सिंह कानपुर से मानिकपुर जा रही बस से यात्रा कर रहे थे। बदौसा पहुंचने के दौरान उनका बैग बस में ही छूट गया। बैग में सांस संबंधी दवाइयां, कपड़े और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को मिली। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना बदौसा पुलिस ने तत्काल सूचना का संज्ञान लेते हुए यात्री से संपर्क किया और बस के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद पुलिस ने बस के कंडक्टर से संपर्क स्थापित किया और यात्री व कंडक्टर के बीच बातचीत कराई। पुलिस के प्रयासों और आपसी समन्वय से यात्री का खोया हुआ बैग प्राप्त हो गया। सोमवार, 16 नवंबर को थाना बदौसा पुलिस ने बैग उसके स्वामी कामता सिंह को सकुशल सुपुर्द कर दिया।
सोशल मीडिया पर मिली सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस
बैग खोने की सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए संबंधित यात्री से संपर्क साधा। बस और उसके कंडक्टर की जानकारी जुटाकर बैग की तलाश कराई गई। पुलिस की सक्रियता से यात्री को उसका जरूरी सामान वापस मिल गया।
पुलिस के सहयोग पर यात्री ने जताया आभार
बैग में रखी सांस संबंधी दवाइयों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के वापस मिलने पर कामता सिंह ने राहत की सांस ली। उन्होंने बांदा पुलिस की तत्परता, सहयोग और संवेदनशील कार्यशैली के लिए आभार व्यक्त किया। बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बदौसा राजेश मौर्य, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल उत्कर्ष शुक्ला और कांस्टेबल मिथलेश शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई