लखनऊ-प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 55 अधिकारियों के तबादले

SHARE:

शासन स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी तबादला सूची में विभिन्न विभागों और जिलों में तैनात 55 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसमें अपर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
सूची के अनुसार, बांदा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात माया शंकर यादव को नगर निगम मेरठ में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं बलिया में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात ऋषिकांत राजवंशी को बांदा का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।
चित्रकूटधाम मंडल में अपर आयुक्त के पद पर तैनात अमरपाल सिंह को सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा बस्ती के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्ञान चंद्र गुप्ता को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद में संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य तबादलों में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक कुमार मिश्रा को वाराणसी विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव सुशील प्रताप सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण भेजा गया है। झांसी में तैनात विशेष कार्याधिकारी अतुल कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, झांसी, रामपुर, अमेठी और अन्य जिलों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
बांदा में प्रशासनिक बदलाव
बांदा के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर यादव के स्थान पर ऋषिकांत राजवंशी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं माया शंकर यादव को मेरठ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।
चित्रकूटधाम मंडल में भी बदलाव
चित्रकूटधाम मंडल के अपर आयुक्त अमरपाल सिंह को सहारनपुर मंडल भेजा गया है। इस फेरबदल के तहत प्रदेश के विभिन्न मंडलों और जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई