सूने घर में एक किशोरी ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के देवीन नगर की है। यहां निवासी दीनदयाल की 17 वर्षीय पुत्री माया गुरुवार सुबह घर पर अकेली थी। उसके पिता दीनदयाल और मां शकुंतला पड़ोस के घर में मजदूरी करने गए थे, जबकि छोटे भाई-बहन स्कूल चले गए थे। इसी दौरान माया ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर बाद माता-पिता घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर पिता दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचे तो कमरे में माया का शव फंदे से लटक रहा था। बेटी का शव देखते ही पिता चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सुबह सभी को खिलाया था खाना
मृतका के भाई अजय ने बताया कि सुबह माया ने खाना बनाया था और परिवार के सभी सदस्यों को खाना खिलाया था। इसके बाद सभी अपने-अपने काम पर चले गए। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया। किशोरी के आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।