खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर मिलने पर उसे नष्ट करा दिया गया। पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने के बाद उसके नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।
जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर चोटीवाला ढाबे के पास एक वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन में मुरादाबाद से दिल्ली बिक्री के लिए ले जाया जा रहा करीब 600 किलोग्राम पनीर मिला। पनीर नीले प्लास्टिक के ड्रम, बड़े फ्रीजर और दो पेटियों में रखा गया था। पनीर गंदे बर्तनों में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा मिला। जांच के दौरान उसमें खट्टापन और दुर्गंध भी पाई गई। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर के दो नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे। शेष 597 किलोग्राम पनीर को जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाकर नष्ट करा दिया गया। नष्ट किए गए पनीर की कीमत 1,81,488 रुपये बताई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोमेंद्र सिंह व आरपी गंगवार शामिल रहे।