उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल रहा। पदोन्नति के बाद दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के निर्वहन और कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों के प्रति अवगत कराया गया।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश मुख्यालय की ओर से उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने वाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी की गई थी। इसमें जनपद में तैनात दो उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने थाना नरैनी में तैनात उपनिरीक्षक दिलीप कुमार यादव और थाना मटौंध में तैनात उपनिरीक्षक मनीशंकर मिश्रा को स्टार लगाकर निरीक्षक पद पर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने दोनों पदोन्नत निरीक्षकों को कार्यक्षेत्र में आने वाली नई चुनौतियों से अवगत कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
पदोन्नति के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराज और क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारीमौजूद रहे।