बाँदा-केन नदी में डूबने से बालक की मौत,परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

नदी में नहाते समय एक बालक गहरे पानी में डूब गया। तलाश के दौरान उसका शव बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी मुकेश उर्फ कार्तिक (6) पुत्र कल्लू गुरुवार दोपहर पड़ोसी हमउम्र साथी आशिक के साथ केन नदी में नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक जब वह पानी से बाहर नहीं निकला तो नदी से लौटे आशिक ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए। करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने नदी में उतरकर बालक की तलाश शुरू की। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बालक की नदी में डूबने से मौत की खबर से गांव में शोक छा गया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई