बाँदा-प्रसव के बाद बिगड़ी हालत,युवती की मौत

SHARE:

प्रसव के बाद एक युवती की हालत बिगड़ गई। कई अस्पतालों में उपचार के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। मौत के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे, जहां सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मर्का थाना क्षेत्र के अधांव गांव निवासी योगेश ने बताया कि वह अपनी 22 वर्षीय पत्नी रूबी के साथ हरियाणा में रहता था। प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने नवजात बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद योगेश पत्नी को लेकर गांव आया और उसे फतेहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। जांच कराने के बाद परिजन उसे दोबारा कानपुर ले आए। गुरुवार रात उपचार के दौरान रूबी की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। योगेश ने बताया कि उसने दो साल पहले रूबी से प्रेम विवाह किया था।
परिवार में छाया मातम
प्रसव के बाद रूबी की मौत से परिवार में शोक छा गया। नवजात बेटी के जन्म के बाद मां की मौत से परिजन सदमे में हैं।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई