बाँदा-ऑपरेशन ईगल: 1.2 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपी को सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल के तहत मरका पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 12 और 13 अक्टूबर की दरमियानी रात गश्त एवं चेकिंग के दौरान इंगुवा गांव निवासी बद्री पुत्र जोगराज को ग्राम पन्नाह स्थित गैस गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मरका थाने में मुकदमा अपराध संख्या 143/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
आरोपी पर पहले से चार मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी बद्री के खिलाफ मरका थाने में पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2015 का चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित मुकदमा, वर्ष 2020 के चोरी तथा घर में चोरी से संबंधित दो मुकदमे और वर्ष 2019 का आबकारी अधिनियम का मुकदमा शामिल है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवकुमार सिंह और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत कार्यवाही की।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment