लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पहचान छिपाने के लिए वह बाबा का वेश धारण कर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
झांसी जनपद के मऊरानीपुर और हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को कुरैंचा गांव स्थित आवास से प्रदीप शुक्ला उर्फ काली सरकार को गिरफ्तार किया। वह वर्ष 2014 में हरदोई में हुई लूट की वारदात के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद हरदोई पुलिस उसे अपने साथ ले गई। बाबा बनकर चलाने लगा था दरबार
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से हरदोई के चौहान चौक क्षेत्र का रहने वाला प्रदीप शुक्ला कई साल से झांसी में छिपकर रह रहा था। शुरुआत में वह लहचूरा क्षेत्र में रहा, जबकि पिछले कुछ वर्षों से मऊरानीपुर के कुरैंचा गांव में काली सरकार के नाम से दरबार चला रहा था। हर शुक्रवार को उसके दरबार में आसपास के लोग जुटते थे। वह पर्ची निकालकर लोगों को भविष्य बताने का दावा भी करता था। दो मामलों में स्थायी वारंट जारी
सीओ रत्नेश्वर सिंह के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ हरदोई के अलग-अलग थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। हरदोई कोतवाली में वह हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज है। उसके खिलाफ दो मामलों में अदालत से स्थायी वारंट जारी थे। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को मऊरानीपुर और हरदोई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। हरदोई में दर्ज हैं कई मामले
पुलिस के अनुसार, प्रदीप शुक्ला के खिलाफ हरदोई में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2014 की लूट के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए वह झांसी में पहचान छिपाकर रह रहा था। संयुक्त पुलिस कार्रवाई
आरोपी को पकड़ने के लिए मऊरानीपुर और हरदोई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद हरदोई पुलिस उसे अपने साथ ले गई।