कानपुर-बंदूक की नोक पर छह साल के मासूम का अपहरण, पिता को पीटा

SHARE:

कानपुर-बंदूक की नोक पर छह साल के मासूम का अपहरण, पिता को पीटा

स्कूल के सामने दो गाड़ियों से पहुंचे हमलावर, बच्चे को लेकर फरार

मामले में एक आरोपी हिरासत में, बच्चे की कस्टडी पिता को मिली थी

पति-पत्नी के बीच बच्चे की कस्टडी को लेकर चल रहे विवाद में छह साल के मासूम का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया। स्कूल के सामने पिता के साथ मारपीट कर हमलावर बच्चे को जबरन अपने साथ ले गए। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली फेज-दो निवासी कुलदीप श्रीवास्तव का अपनी पत्नी माधुरी से काफी समय से विवाद चल रहा है। बच्चे की कस्टडी को लेकर मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने छह वर्षीय बेटे हर्षित की कस्टडी पिता को दी थी। शुक्रवार को कुलदीप बेटे को जरौली फेज-दो स्थित सरदार पटेल एकेडमी स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान छतरपुर से दो चार पहिया वाहनों में आए हमलावरों ने स्कूल के सामने उनकी गाड़ी को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने कुलदीप के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। इसके बाद बंदूक की नोक पर बच्चे को छीनकर अपनी गाड़ी में बैठाया और फरार हो गए।
बच्चे की कस्टडी को लेकर चल रहा था विवाद
परिवार के बीच बच्चे की कस्टडी को लेकर कानूनी विवाद चल रहा था। अदालत ने बच्चे को पिता की कस्टडी में रखने का आदेश दिया था। इसी बीच स्कूल के सामने हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
एक आरोपी हिरासत में
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चे को बरामद करने के साथ अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई