बाँदा-मिशन शक्ति के तहत सभी तहसीलों में लगा पिंक समाधान दिवस

SHARE:

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें महिलाओं की शिकायतें सुनकर उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति फेज-6.0 के 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में नियमित तहसील दिवस के साथ पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
सदर तहसील में जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने जनसुनवाई करते हुए शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और टीमों को समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सिटी सौरभ सिंह और तहसीलदार विकास पांडेय मौजूद रहे।
अतर्रा तहसील में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा और सीओ अमरनाथ गुप्ता के साथ जनसमस्याएं सुनीं। पैलानी तहसील में एसडीएम भूपेंद्र और सीओ प्रतिज्ञा सिंह ने पीड़ितों की शिकायतें सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए। बबेरू तहसील में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। यहां सीडीओ, एसडीएम अवनीश त्यागी और सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। नरैनी तहसील में एसडीएम अंजली यादव और सीओ प्रवीण कुमार ने जनसुनवाई कर शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई की। आयोजन के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और बचाव के उपायों तथा शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेने, पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने पर जोर दिया।
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें अधिकारी
सभी तहसीलों में संबंधित अधिकारियों को महिलाओं की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पीड़ित महिलाओं को जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सरकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना और उन्हें अपनी समस्याएं निर्भीक होकर रखने के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई