दिनदहाड़े ई-रिक्शा चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर के दशवंत थोक, लौली रोड निवासी कल्लू साहू पुत्र रामदीन साहू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। 30 सितंबर की शाम वह सवारी लेकर बिसंडा के रामलीला मैदान गया था। सवारी उतारने के बाद वापस लौटा तो ई-रिक्शा गायब मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। इसमें एक व्यक्ति ई-रिक्शा लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली
पुलिस आसपास लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ई-रिक्शा बरामदगी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।