शासन ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की है। इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। कई जिलों के एसपी बदले
यशवीर सिंह को बस्ती से पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर से पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ, रवीना त्यागी को पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक बाराबंकी और संजय कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से सेनानायक 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज बनाया गया है। ओमवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बलिया से पुलिस अधीक्षक बस्ती तथा कुंवर ज्ञानंजय सिंह को पुलिस अधीक्षक हापुड़ से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।
कमलेश बहादुर को मऊ से पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यूपी लखनऊ भेजा गया है। ईशा राठी को गाजीपुर से पुलिस अधीक्षक बलिया, अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ और सवेश कुमार मिश्रा को 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक मऊ बनाया गया है। गाजीपुर, मुजफ्फरनगर और बागपत में भी बदलाव
विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक जालौन से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर और सूरज कुमार राय को पुलिस अधीक्षक बागपत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर बनाया गया है। चिराग जैन को ग्रामीण आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक नगर बरेली तथा मानुष पारिक को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली से पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ भेजा गया है।
आलोक राज नारायण को हर्दोई में सहायक पुलिस अधीक्षक पद से अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा बनाया गया है। पूर्णेंदु सिंह को पुलिस अधीक्षक/स्टॉफ ऑफिसर टू डीजीपी से पुलिस अधीक्षक बागपत, मधुवन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक हापुड़ और सुरेश चंद्र रावत को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा से पुलिस अधीक्षक जालौन की जिम्मेदारी दी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक स्तर पर भी बदलाव
एस.टी.आर. गणेश के पास अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, यूपी लखनऊ का प्रभार यथावत रखा गया है। भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं, यूपी लखनऊ के साथ अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, यूपी लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।