कानपुर-युवती की हत्या कर सुनसान रास्ते पर फेंका शव, सिर पर मिले चोट के निशान

SHARE:

कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के रैपालपुर गांव के पास सोमवार देर रात एक युवती का शव सुनसान रास्ते पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। युवती के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर युवती की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
रैपालपुर के पास रात करीब साढ़े 11 बजे युवती का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है और उसने नीली जींस तथा सफेद टॉप पहन रखा था।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सोमवार रात सक्रिय रहे मोबाइल फोन की जानकारी जुटाने के साथ रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवती की शिनाख्त के प्रयास
पुलिस आसपास के गांवों में युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है। उसकी पहचान होने के बाद घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
सीसीटीवी और मोबाइल की जांच
घटना के खुलासे के लिए पुलिस आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज और घटना के समय सक्रिय मोबाइल फोन की जानकारी खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का राजफाश किया जायेगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई