बाँदा-जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

आपसी विवाद के दौरान जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के जारी गांव निवासी महन्तु ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के ही एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के चलते अवैध तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे महोखर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान कल्लू उर्फ बृजराज पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी ग्राम जारी, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 256/26 के तहत धारा 109 बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है।
अभियुक्त के कब्जे बरामद हुआ अवैध तमंचा और खोखा
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और 315 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गजबये आलम, कांस्टेबल अंकेश यादव और कांस्टेबल माधव सिंह शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई